शिवपुरी में संपन्न हुआ ‘एम.पी. शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025

शिवपुरी, मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश की पुरातात्विक और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नगरी शिवपुरी में दो दिवसीय नेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (एम.पी. शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025) का भव्य आयोजन किया गया।

शिवपुरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 24 और 25 दिसंबर को आयोजित इस समारोह में मुंबई की फिल्म ‘ए लॉन्ग नाइट’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीतकर अपनी सफलता का परचम लहराया।

 प्रमुख पुरस्कार और सम्मान

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ए लॉन्ग नाइट (निर्देशक: सोनिया ए. गुप्ता, मुंबई)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: तान्वी जाधव (फिल्म: ए लॉन्ग नाइट)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कमाल (फिल्म: ए लॉन्ग नाइट)

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: भूमि सिंघल

53 फिल्मों का प्रदर्शन और फिल्मकारों का संगम

इस दो दिवसीय महोत्सव में कुल 53 शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, केरल सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों की फिल्मों को विशाल स्क्रीन पर दिखाया गया। प्रमुख फिल्मों में ‘अभिमुख’, ‘देवता’, ‘फीमेल डॉग’, ‘पिंड’, ‘मंडेला इफेक्ट’ और ‘अधूरा हवन’ जैसी कृतियां शामिल रहीं। फेस्टिवल का आयोजन फिल्मकार मंच, स्टेप टू ग्रोथ फाउंडेशन, एस.के.एफ. प्रोडक्शन, श्रीगणेश देवा फिल्म्स, सहकारी पर्यटन संघ और शिवपुरी पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!