कृषि भवन में धूमधाम से मनाया गया किसान सम्मान दिवस

बहराइच:  कृषि विभाग बहराइच के तत्वावधान में आज कृषि भवन प्रांगण में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय ‘परम्परागत कृषि विकास योजना’ एवं ‘मिलेट्स रेसिपी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह और जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने स्व. चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में #HONWAXHONEY की सराहना: 

उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टालों और प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान   होनवैक्स हनी #HonwaxHoney   के स्टाल पर विशेष भीड़ देखी गई। जिलाधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष ने होनवैक्स द्वारा प्रस्तुत शुद्ध एवं प्राकृतिक शहद के उत्पादों की सराहना की और जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयासों को सराहा। प्रदर्शनी में कृषि, उद्यान, मत्स्य और रेशम विभाग के साथ-साथ कृषक उत्पादक संगठनों (FPOs) ने अपने स्टाल लगाए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!