नई दिल्ली : टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने साल 2025 खत्म होने से ठीक पहले अपनी कुछ नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं | इन तस्वीरों में 45 साल की श्वेता बेहद खूबसूरत और फ्रेश नजर आ रही हैं |
उन्होंने लूज लॉन्ग शर्ट, ब्लैक पैंट, खुले बाल और आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है | उनका यह सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है | तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि श्वेता किसी खूबसूरत हिल स्टेशन पर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं | खास बात यह है कि इन फोटोज को शेयर करते हुए श्वेता ने कोई लंबा कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ ‘क्लिक’ लिखा है |
श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं | कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह उम्र के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं | कुछ फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि “2050 में भी श्वेता ऐसी ही दिखेंगी” | उनकी फिटनेस और कॉन्फिडेंस की हर बार तरह-तरह से तारीफ होती रहती है | सोशल मीडिया पर श्वेता अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक शेयर करती रहती हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं |
