बहराइच : केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जनपद बहराइच में एस आई आर के दौरान विधानसभा सदर के अन्तर्गत BLO द्वारा मतदाताओं से प्राप्त किये गए ।
गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने तहसील सदर बहराइच में स्थापित हाई स्पीड नेटवर्क सेन्टर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की बाबत जानकारी प्राप्त करते हुए फीडिंग कार्य की प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। डीएम ने मौके पर मौजूद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी को निर्देश दिया गया कि डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति को बढ़ाये जाने हेतु आवश्यकतानुसार संसाधन व मैन पावर को बढ़ाया जाय।
एसडीएम ने जिलाधिकारी को बताया कि विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ब्लाक व बी.आर.सी. स्तर पर 02-02 तथा नगर पालिका परिषद बहराइच एवं तहसील सदर में 01-01 हाई स्पीड नेटवर्क सेन्टर स्थापित किया गया है।
जहां पर तैनात बी.एल.ओ./कार्मिकों द्वारा गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की जा रही है। डीएम श्री त्रिपाठी ने एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि डिजिटाइजेशन कार्य का प्रभावी पर्यवेक्षण करते हुए डाटा डिजिटाइजेशन कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न करायें।
