बहराइच : तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत राजस्व ग्राम भरथापुर के हितग्राहियों को ग्राम सभा सेमरहना में विस्थापित किये जाने की कार्यवाही का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) राम दयाल से भूमि पैमाईश के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
डीएम ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि विभिन्न मूल भूत सुविधाओं के लिए चिन्हित की गई भूमि की पुनः पैमाईश करा ली जाय ताकि कार्य प्रारम्भ होने पर भूमि को लेकर किसी प्रकार की समस्या न हो। इस अवसर पर तहसीलदार धमेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार राजदीप व ब्रहमा व अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
