दिल्ली विस्फोटमें जैश-ए-मोहम्मद का हवाला कनेक्शन, हैंडलर के जरिए उमर तक भेजने की जांच

नई दिल्ली : दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों को संदिग्ध आतंकवादी मुजम्मिल से पूछताछ में अहम लीड मिली है।

एजेंसियों को पता चला है कि हुंडई आई-20 कार को चला रहे आतंकवादी उमर उन नबी को कथित तौर पर हवाला के जरिए पैसे मिले थे। रविवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल ने अधिकारियों को बताया कि डॉक्टरों को 20 लाख रुपए मिले थे। संभावनाएं हैं कि जैश-ए-मोहम्मद से यह पैसे आए थे और एक हैंडलर ने हवाला के जरिए डॉक्टरों तक यह रकम पहुंचाई थी। 20 लाख रुपए में से करीब तीन लाख रुपए उर्वरक खरीदने में खर्च किए गए।

फरीदाबाद में आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया, जिसका इस्तेमाल उर्वरक के साथ-साथ विस्फोटकों में कच्चे माल के रूप में भी किया जाता है।

सुरक्षा एजेंसियां ​​आतंकी उमर उन नबी, मुजम्मिल और आतंकी मॉड्यूल मामले में आरोपी एक अन्य महिला डॉक्टर शाहीन के वित्तीय संबंधों की जांच कर रही हैं। पता चला है कि कार विस्फोट के दौरान मारे गए आतंकी उमर और शाहीन के बीच पैसों को लेकर विवाद था। सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों ने पूछताछ के लिए कई हवाला डीलरों को हिरासत में लिया है।

10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पर एक सफेद हुंडई आई-20 कार में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन घायल हो गए। डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि विस्फोट के समय उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद इस कार को चला रहा था।

यह धमाका फरीदाबाद में एक स्थान से अमोनियम नाइट्रेट समेत 2,900 किलो विस्फोटक जब्त करने के कुछ घंटों बाद हुआ था।

IANS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!