भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती मनायी गयी

बहराइच  : आदिवासी अस्मिता, उपनिवेशवाद के विरोधी, जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी, स्वायतत्ता और संस्कृति के प्रतीक भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती विकास खण्ड मिहींपुरवा के सभागार में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी गयी।

समारोह के मुख्य अतिथि मिश्रीख सांसद अशोक रावत ने विशिष्ट अतिथि सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, ब्लाक प्रमुख अभिषेक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीराम थारू ने अंग वस्त्र भेंटकर तथा भगवान बिरसा मुंडा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

 जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जनजाति समाज के बच्चों द्वारा थारू संस्कृति पर आधारित स्वागत गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। माधवपुर प्रधान प्रतिनिधि प्रेमचंद राजभर ने अपनी टीम के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अशोक रावत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आजादी, आदिवासी अस्मिता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जो त्याग, संघर्ष, और योगदान दिया है, वह अविस्मरणीय और अतुलनीय है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि सांसद बहराइच डा. आनंद गोंड, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, बलहा विधायक सरोज सोनकर तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीराम थारू ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अभिषेक वर्मा, जनजाति समाज की महिला नेत्री माधुरी, धनश्याम थारु, केशवराम थारु, श्रवण कुमार, सुरेश कुमार, दीपक चौधरी सहित सैकड़ो की संख्या में जनजाति समाज के लोग तथा काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देदियापाड़ा गुजरात में आयोजित मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

 कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि सांसद मिश्रिख अशोक रावत ने बहराइच सांसद डॉ आनन्द कुमार गोड़, विधायक बलहा सरोज सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व अन्य के साथ पारिवारिक लाभ योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों को  स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर ब्लाक परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अतिथिगण द्वारा अवलोकन किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले जनजाति समाज के प्रतिभावान बच्चों को नगद पुरस्कार देते हुए प्रशस्ति पत्र तथा लंच बॉक्स देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!