उत्तर प्रदेश से रोजाना आती हैं रेप की खबरें : प्रियंका

0

लखनऊ : कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश से रोजाना बलात्कार की खबरें आती हैं | जिन्हें सुनकर दिल दहल जाता है | अभी उन्नाव में एक लड़की को जिंदा जला दिया गया |

अकेले उन्नाव जिले में ही 11 महीने में लगभग 90 बलात्कार के मामले सामने आये हैं | उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि यह सब क्यों और कैसे हो रहा? आरोपियों का मनोबल कैसे बढ़ा हुआ है? पीड़िता की सुरक्षा को लेकर आखिर सरकार गंभीर क्यों नहीं है?

संगठन की मजबूती परखने के साथ ही आगामी कार्यक्रम और योजनाओं को लेकर प्रियंका गांधी शुक्रवार को अपने दो दिनी दौरे पर लखनऊ आयी हैं |

सुबह प्रियंका ने सबसे पहले लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनको पुष्पांजलि अर्पित की | इसके बाद दिन भर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की | मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्नाव की ही एक लड़की को कैसे एक बीजेपी के एक विधायक ने मारने की साजिश रची थी |

उस केस का क्या हुआ? शाहजहांपुर के मामले में क्या हुआ? बिल्कुल साफ है कि उत्तर प्रदेश की सरकार अपराधियों को शह दे रही है | मुख्यमंत्री को सामने आकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *