Unnao Gangrape:  दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पिछले तीन दिनों से जिंदगी और मौत की जंग से जूझ रही उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई है |

इसके बाद अपनी बेटी की मौत से दु:खी पिता ने दरिंदोंं को हैदराबाद एनकाउंटर  की तरह सजा देने की मांग की है |

पीड़िता के पिता ने कहा कि मुझे किसी धन की लालच नहीं | सिर्फ मेरी एक ही मांग है कि बेटी को मौत के बाद इंसाफ मिले | पीड़िता के पिता ने सरकार से हैदराबाद एनकाउंटर की तरह दरिंदों का एनकाउंटर या तो फांसी की सजा की मांग की |

उन्होंने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में आज उनकी बेटी का पोस्टमार्टम होगा | फिर वह शव लेकर उन्नाव जाएंगे |

दरअसल, शुक्रवार रात 11 |40 पर सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई | अस्पताल के बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एचओडी डॉक्टर ने पीड़िता के निधन की पुष्टि की | उन्होंने बताया कि रात करीब 11 |10 पर पीड़िता के हृदय ने काम करना बंद कर दिया था | इसके बाद डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद पीड़िता की हालत में सुधार नहीं हुआ और रात 11 |40 पर उसकी मृत्यु हो गई |

90 प्रतिशत से भी ज्यादा जली पीड़िता ने आखिरी वक्त तक हार नहीं मानी थी | जब तक वह होश में थी कहती रही कि मुझे जलाने वालों को छोड़ना मत | उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार की सुबह जलाने का प्रयास किया गया था |

पीड़िता रायबरेली जाने के लिए सुबह रेलवे स्टेशन जा रही थी | इस दौरान गांव के बाहर कुछ लोगों ने उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया और मौके से भाग निकले | पीड़िता को बाद में सुमेरपुर सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल लाया गया | हालत नाजुक होने के कारण उसे लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल रेफर किया गया | हालांक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी |

इसके बाद पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया गया | पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है |

About The Author