CM बनने की रेस में हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट सीट से आगे

0

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jhharkhand Assembly Election 2019) की मतगणना से जो रुझान आ रहे हैं उसमें कांग्रेस-जेएमएम (Cong-JMM) की सरकार बनना तय दिख रहा है |

अगर ऐसा होता है तो जेएमएम के अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे | हेमंत सोरेन दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं | बरहेट और दुमका | दोनों ही सीटों से वह आगे चल रहे हैं | दुमका विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन बीजेपी (BJP) उम्मीदवार लुईस मरांडी (Lois Marandi) से आगे चल रहे हैं |

इस बार भी हेमंत सोरेन दो अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं | हेमंत सोरेन दुमका के अलावा बरहेट विधानभा क्षेत्र से मैदान में हैं | संथाल परगना की दुमका सीट पर हेमंत सोरेन का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार लुईस मरांडी से है | साल 2014 के विधानसभा चुनाव में लुईस मरांडी ने हेमंत सोरेन को हरा दिया था | लुईस ने 2014 के चुनाव में हेमंत सोरेन को 5262 वोटों से मात दी थी | वैसे दुमका का इतिहास हेमंत सोरेन के लिए पारिवारिक गढ़ नहीं रहा है |

हेमंत सोरेन साल 2009 में ही इस सीट से चुनाव जीत सके थे जबकि उससे पहले 2005 के विधानसभा चुनाव में स्टीफन मरांडी निर्दलीय चुनाव जीते थे | ऐसे में साल 2014 की हार से वापसी करना हेमंत सोरेन के लिए आसान नहीं है |

साल 2014 के विधानसभा चुनाव में दुमका से हार मिलने के बाद हेमंत सोरेन को बरहेट का ही सहारा मिला था | बरहेट ने हेमंत सोरेन को जिता कर विधानसभा भेजा था और वो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने थे | इस बार भी  बरहेट की विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन चुनाव मैदान में हैं | बीजेपी ने हेमेंत सोरेन को दोनों सीटों पर घेरने के लिए पूरा जोर लगाया है | खुद पीएम मोदी ने यहां चुनावी रैली को संबोधित किया है |

रुझानों के मुतबिक जेएमएम गठबंधन को रुझानों में 40 सीटों पर बढ़त दिख रही है | ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है | लेकिन दुमका में अगर नतीजे हेमंत सोरेने की उम्मीदों के मुताबिक नहीं होते हैं तो ये उनके लिए निराशाजनक होगा |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *