14 दिसंबर की महारैली को लेकर कांग्रेस भवन में की गयी प्रेस वार्ता

0

ब्यूरो जन हस्तक्षेप

बहराइच : झूठे वादों के बल पर बनी भाजपा सरकार ने देश का सत्यानाश कर दिया है। धर्म व संप्रदाय के नाम पर राजनीति के चलते देश की सामाजिक व्यवस्था बिगड़ रही है। देश में चारो तरफ भ्रष्टाचार एवं अराजकता का बोलबाला है।

किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी व युवा वर्ग सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान है। सरकार की इन्हीं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ रैली का आयोजन किया है। रैली में भाग लेने के बहराइच से हजारों लोगों को ले जाने की रणनीति तैयार हुई है। जिसके लिए बसें, गाड़िया व रेलगाड़ी की व्यवस्था की गई है। यह बातें भारत बचाओ रैली के जिला प्रभारी एवं पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर ने सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह आज़ाद, निवर्तमान शहर अध्यक्ष शेख ज़कारिया शेखू, पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी अनवर अली मेकरानी, पूर्व शहर अध्यक्ष इं जे.पी. मिश्र, आदर्श अग्रवाल, मो शाहनवाज, फिरदौस आलम बबलू, अमर नाथ शुक्ल, दीना नाथ पांडेय, अब्दुल मुईद, अजीत सिंह राजू, तारिक बेग, अनिल सिंह, हलीम अहमद, सुरेश अग्रवाल, मो इमरान, मो इशारत, आकिब सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *