शिवपाल ने किया संगठन का विस्तार, पूजा खन्ना को बनाया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

शिवपाल ने किया संगठन का विस्तार, पूजा खन्ना को बनाया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। सपा से अलग होकर शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया है। इसके अलावा उन्होंने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर उनका मोर्चा अपने प्रत्याशी उतारेगा। शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चे को मजबूती देने के लिए प्रदेश के जिलों का दौरा करना शुरू कर दिया है जिससे संगठन को मजबूती दी जा सके। इसके अलावा वे लगातार नेताओं पर सेक्युलर मोर्चे में शामिल कराते हुए उन्हें जिम्मेदारियां दे रहे हैं।

सेक्युलर मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने सेक्युलर मोर्चा के फैजाबाद मण्डल सह प्रभारी के रूप में फूलचन्द्र यादव को नियुक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने मोर्चा के जिला/ महानगर अध्यक्ष की सूची भी जारी की है। इस सूची में अमेठी के राजेश यादव, अम्बेडकरनगर से फरहत अब्बास, सिद्धार्थनगर से सुखराज यादव, जालौन-उरई से लाखन सिंह कुशवाहा, झांसी से डा बीरेन्द्र सिंह यादव, ललितपुर से गजराज सिंह, रामपुर से नासिर मियां, फतेहपुर से जगनायक यादव को जगह दी गयी है।

इसके अलावा उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव के नाम का ऐलान किया है। इस पद पर शिवपाल यादव ने रतन सिंह बघेल को जिम्मेदारी सौंपी है।

घोषित किया मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यूपी से बाहर भी संगठन का विस्तार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पूजा खन्ना का चुनाव किया है। इसके अलावा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अल्पसंख्यक समाज अध्यक्ष के लिए जर्रार हुसैन को चुना गया है। वहीँ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के 2 नए प्रवक्ता भी बनाये गए हैं। इस सूची में चक्रपाणि यादव  और प्रशांत पाठक का नाम शामिल किया गया है। सपा से अलग होकर शिवपाल यादव तेजी से संगठन का विस्तार कर रहे हैं।

About The Author