अमित कुमार,संवाददाता

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जालसाजी करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन 420 अभियान के तहत पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है।

क्राइम ब्रांच लखनऊ व थाना कृष्णानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 7 जालसाज को गिरफ्तार किया है। रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस की गिरफ्त में खड़े इन आरोपियों का नाम है अमित यादव, रेहान, आनंद, अनिल, शमीम, विवेक और कलीमुद्दीन है।

ये वो शातिर बदमाश हैं जो राजधानी में रहकर फर्जी तरीके से तमाम शोरूम से फर्जी कागजात के सहारे चार पहिया और दो पहिया वाहन फाइनेंस कराते थे। उसके बाद उन्हें इन्ही फर्जी कागजात के सहारे लोगो को बेच दिया करते थे।

पुलिस की मानें तो इस जालसाज गिरोह ने अब तक कई गाड़ियों को फाइनेंस करा उन्हें कम दामो में बेचकर करोड़ो की काली कमाई की हुई है।

गिरफ्तार गिरोह का सरगना अमित यादव और रेहान अपने साथियों की मदद से पहले लोन लेने वाले लोगो के कागजातों में फर्जी तरीके से अपने साथी आनंद और अनिल की फोटो लगाते हैं। साथ ही इन्ही तैयार फर्जी कागजातों से बैंकों व फाइनेंस कंपनियों से कार एजेंसियों से 4 पहिया और 2 पहिया वाहन निकलवाते थे।

बाद में उन्हें बेचकर करोड़ो की कमाई किया करते थे। इनका ये जाल सिर्फ यूपी के तमाम जनपदों में ही नही बल्कि यूपी से बाहर के भी कई राज्यो में फैला हुआ था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *