रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने उन्नाव पहुंचीं प्रियंका

0

उन्नाव : उन्नाव रेप केस में पीड़िता की मौत के बाद यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार दोपहर पीड़ित परिजनों से मुलाकात के लिए उन्नाव पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिवार से बंद कमरे में बातचीत की।

इस दौरान पीड़िता के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। प्रियंका के साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी व अन्नु टंडन भी मौजूद रहे। उधर, पीड़िता के शव का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है और उसे सड़क मार्ग से दिल्ली से उन्नाव लाया जा रहा है।

प्रियंका ने घर के बाहर बैठे पीड़िता के पिता से हाथ जोड़े, इसके बाद वह एक महिला रिश्तेदार का हाथ पकड़कर घर के अंदर गईं। पीड़िता के घर के बाहर पूरा गांव उमड़ पड़ा। पीड़िता की मौत के बाद प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके योगी सरकार पर हमला बोला। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए।

सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।’

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *