महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार !

0

मुंबई : महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, वर्षा गायकवाड़, व अमित देशमुख ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ गहण की।

अशोक चव्हाण राज्य के पूर्व सीएम शंकर राव चव्हाण के पुत्र हैं। अशोक चव्हाण के बाद धनंजय मुंडे ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। धनंजय मुंडे भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने मंत्री पद की शपथ गहण की।

गौरतलब है कि सबसे पहले अजित पवार (Ajit Pawar) ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। अजित पवार ने इससे पहले भाजपा के साथ सरकार बना उपमुख्यमंत्री (Deputy CM of Maharashtra) पद की शपथ ली थी, अब उन्होंने एनसीपी के कोटे से उद्धव सरकार में उपमुख्यमंत्री पद ग्रहण किया है। महाराष्ट्र में अब्दुल सत्तार, बंटी पाटिल, शंभूराज देसाई, बच्चू कडू, विश्वजीत कदम, दत्तात्रेय भरणे अदिति तटकरे, संजय बनसोंडे, प्राणक्त तनपुरे राजेंद्र पाटिल विधायक राज्य मंत्री पद की शपथ लेंगे।

अब तक इन मंत्रियों ने ग्रहण की मंत्रीमंडल की शपथ

1.    अजित पवार, उपमुख्यमंत्री (एनसीपी)

2.  धनंजय मुंडे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

3.    विजय वडेट्टीवार, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

4.    अनिल देशमुख, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

5.    हसन मश्रीफ, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

6.    वर्षा गायकवाड़, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

7.    राजेंद्र शिंगणे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

8.    नवाब मलिक, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

7.    राजेश टोपे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

10.    केदार सुनील छत्रपाल, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

11.    अशोक चव्हाण, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

12.    दिलीप वल्से पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

13.    अमित देशमुख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

14.    भूसे दादाजी, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)

15.    जितेंद्र आव्हाड, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

16.    संदीपन भुमरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)

17.    बालासाहेब पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

18.    यशोमति ठाकुर, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

19.    संजय राठौड़, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)

20.    गुलाब राव पाटिल, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)

21. शंकरराव गडाख, कैबिनेट मंत्री

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महाराष्ट्र में पीएमओ (PMO) की तर्ज पर सीएमओ (CMO) बनाये जाने की भी खबर आ रही हैं। सीएमओ के मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी कामकाज को संभालेगा। गौरतलब है कि इस बार कैबिनेट में मुंबई से किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया जा रहा है, सिर्फ आदित्य ठाकरे को ही ये खास मौका दिया गया है।  इसके लिए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जो उन्हें भविष्य के लिए और मजबूत बनायेगी।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में कुल 36 मंत्री आज शपथ लेने वाले हैं जिनमें से 25 कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) होंगे, जबकि 10 राज्य मंत्री होंगे। अजित पवार  उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray), नवाब मलिक, धनंजय मुंडे का नाम भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना से आदित्य ठाकरे का मंत्री बनना लगभग तय हो चुका है। आदित्य ठाकरे ने पहली बार चुनाव लड़ा है और वर्ली से विजयी रहे हैं। इसके अलावा शिवसेना के उदय सामंत, अब्दुल सत्तार, शंकर गडख, अनिल परब, संदीपन भूमरे, शंभुराज देसाई, येदगाउकर, संजय राठौड़, गुलाब पाटिल, दादा भूसे के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के आधार पर हो रहा है। ये कोशिश की गई है कि महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों को मंत्रिमंडल में बराबरी से प्रतिनिधित्व मिले। मिली जानकारी के अनुसार 36 नये मंत्रियों को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसे देखते हुए  विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण और मुंबई, जातीय आधार पर मराठा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के कोटे तय किए गए हैं।

कांग्रेस ने अपने मंत्रियों की सूची जारी कर दी है, सूची के अनुसार अशोक चव्हाण, केसी पाडवी, विजय वादी तिवारी, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़, असलम शेख, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *