भगवा रंग में रंज,हिंसा और बदले की भावना नहीं हैं : प्रियंका

0

Team JanHastakshep

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गाँधी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया |

https://www.facebook.com/INCUttarPradesh/videos/2675264369261090/

प्रेस वार्ता में उन्होंने हाल ही के दिनों बिजनोर में हुयी नव युवक की हत्या और प्रदेश में फैली अराजकता के विरोध में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पत्र सौंपा |

प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने राज्यपाल मोहदया को एक चिट्ठी भेजी गई है। पत्र पूरा एक दस्तावेज है, जिसमें हमने कहा कि कैसे सरकार और पुलिस नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस के इस कदम से अराजकता फैली है। उन्होंने कहा कि जो कार्रवाई की जा रही है उसका कोई कानूनी आधार भी नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि वह बदला लेंगे, उसी बयान पर पुलिस चल रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *