पूर्व गृह मंत्री समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को निष्कासित किया गया !

0

डेस्क जन हस्तक्षेप

लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 6 वर्षो के लिए निष्काषित किया हैं |

ज्ञात हो की बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त कार्यकारिणी पर अलग से बैठक कर सवाल उठाया था | जिस कारण कांग्रेस अनुशासन समिति ने उनसे जवाब माँगा था | ये कारवाई प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर की गयी |

निष्काषित सदस्यों में मुख्य रूप से  संतोष सिंह-पूर्व सांसद, सिराज मेंहदी-पूर्व एम0एल0सी0, रामकृष्ण द्विवेदी-पूर्व गृह मंत्री-उ0प्र0 शासन,सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री-उ0प्र0, राजेन्द्र सिंह सोलंकी-सदस्य-अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी, भूधर नारायण मिश्रा-पूर्व विधायक,विनोद चौधरी-पूर्व विधायक, नेक चन्द्र पाण्डेय-पूर्व विधायक, स्वयं प्रकाश गोस्वामी- पूर्व अध्यक्ष-उ0प्र0 युवा कंाग्रेस, संजीव सिंह-पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर के नाम शामिल हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *