एक ही छत के नीचे हिन्दू व मुस्लिम परिवारों की बेटियों की शादी

0

ब्यूरो बहराईच

बहराइच : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत गेंदघर मैदान बहराइच में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ज़रूरतमन्द, निराश्रित/निर्धन परिवारों की लगभग 320 विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं का विवाह उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया।

हिन्दू रिति रिवाजो से विवाह संपन्न

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा सरोज सोनकर, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी सहित अन्य सम्भ्रान्त जनों, अधिकारियों द्वारा वर, वधू को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया गया।

मुस्लिम रिति रिवाजो से विवाह संपन्न

कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम गरीबों के लिए वरदान है। विवाह कार्यक्रम में लगभग 320 जोड़े दाम्पत्य सूत्र मे बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। जिसमें 263 जोड़े हिन्दू समुदाय तथा 57 मुस्लिम समुदाय से हैं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता का इससे अच्छा उदाहरण और क्या होगा कि एक ही छत के नीचे हिन्दू व मुस्लिम परिवारों की गरीब बेटियाॅ अपने-अपने रीति रिवाज के अनुसार एक दूसरे की हो रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *