इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी में 1200 मरे

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी में 1200 मरे

जकार्ता। इंडोनेशिया में सुलवेसू द्वीप पर आए विनाशकारी भूकंप के बाद सुनामी की लहरें तो शांत हो गई हैं, लेकिन इससे मची तबाही की भयावहता अब सामने आने लगी है। हाल यह है कि अभी तक 1200 लोगों के मरने की अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है लेकिन दो हजार से अधिक लोगों के मरने की आशंका है।

बीबीसी के अनुसार, भूकंप और सुनामी से प्रभावित सुलवेसू के सबसे बड़े शहर पालू में अभी भी लोगों को मलबे के नीचे से निकाला जा रहा है। इस बीच राहत और बचाव कर्मी प्रतिकूल परिस्थति में भी लोगों को बचाने के लिए रात दिन एक किए हुए हैं। भूकंप के केंद्र के पास स्थित डोंगाला शहर में विनाश सबसे अधिक हुआ है। संपर्क मार्ग टूट जाने की वजह से नुकसान का पूरा जायजा अभी नहीं मिल सका है। शहर की सड़कों और खुले मैदानों में राहत शिविर बनाए गए हैं।

आपदा में बचे लोग अपने परिजनों की तलाश में अस्पतालों और मुदार्घरों में का चक्कर लगा रहे हैं। इस बीच मलवे में तब्दील हो चुके एक होटल में फंसे साठ लोगों को सुरक्षित निकाने की कोशिश जारी है। लेकिन राहत और बचाव कर्मियों के पास आवश्यक उपकरण नहीं होने से यह काम कठिन बन गया है। बहरहाल प्रभावित लोगों के सामने भोजन और पीने के पानी का संकट है। हालांकि सरकार ने भुगतान का आश्वासन दिया है।

राष्ट्रपति जोको विडोडो पालू शहर का दौरा किया है। उन्होंने स्थानीय नेताओं से कहा कि सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा,” यह एक आपात स्थिति है, जैसा कि लोमबोक में थी। एक दो दिनों तक यहां चीजें बहुत ज्यादा मुश्किल लगेंगी।”

About The Author