शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष रिजवी ने किए रामलला के दर्शन

शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष रिजवी ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सोमवार को विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में जाकर दर्शन किया। रिजवी ने रामलला का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से कहा कि अयोध्या में विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर और अल्ला एक नाम है जिस पर मुसलमान भाईयों को सहमति देकर के इस विवाद को समाप्त कर भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग दें। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और ऑल इंडिया मज्लिस ए इतेहदुल मुसलिमीन के अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी जैसे लोग राम मंदिर निर्माण में रोड़ा बने हुए हैं।
हम समझते हैं कि यह लोग कलियुग के बगैर मूंछों के रावण हैं जो भगवान राम से दुश्मनी करने पर आमादा हैं।
उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों की वजह से आज राम का मंदिर उनके स्थान पर नहीं बन पा रहा है।

रिजवी ने कहा कि अब उच्चतम न्यायालय में राम मंदिर मसले की रेगुलर सुनवाई होने जा रही है।
मैं समझता हूँ कि शीघ्र ही हल निकल जायेगा।
उन्होंने कहा कि नफरत का भेदभाव खत्म हो।
लोगों में इंसानियत और मोहब्बत आए जिससे हम लोग मिल करके एक शुद्ध वातावरण बना सकें।
रिजवी दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास एवं श्रीरामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवं दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेश दास से भी भेंट की।
रिजवी के साथ हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास, राकेश सोनकर आदि लोग मौजूद थे।

About The Author