शातिर लुटेरे गिरफ्तार

अमित कुमार, संवाददाता
लखनऊ : आज लखनऊ की मडियाओं पुलिस ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया |
लुटेरे एक महिला को निशाना बनाते समय रंगे हाथो पकड़ लिया गया |
ये सरेराह वारदातों को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते थे | इनके खिलाफ लूट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं | पुलिस ने इनके कब्जे से 4 सोने की चैन और एक मोटर साइकिल बरामद किया |
इनकी पहचान दिनेश मोदी, इस्राइल और कृष्णा अवस्थी के रूप में हुई | ये राजधानी समेत कई जिलों में वारदात को अंजाम दे चुके हैं |