बसपा के पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल !

अमित कुमार,संवाददाता
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित पूर्व मंत्री त्रिभुवन राम ने आज भारतीय जनता पार्भाटी की सदस्यताग्रहण की | ज्ञात हो की बीते दिनों पूर्व मंत्री विनोद सिंह को बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए निष्कासित किया था |
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष समर्थको के साथ पूर्व मन्त्री ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की |
लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 में विनोद सिंह पहली बार बसपा से विधायक चुने गए थे। इसके बाद बसपा सरकार बनने पर उन्हें पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था।