उन्नाव रेप पीड़िता को दिल्ली ले जाया जाएगा

अमित कुमार,संवाददाता
लखनऊ : उन्नाव रेप पीड़िता को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा में आज सुबह भर्ती किया गया था जहाँ पर उसकी हालत गंभीर बनी हुयी हैं |
तमाम दबाव बाद पीडिता को आज शाम 6 :30 बजे दिल्ली एयर लिफ्ट किया जायेगा | केजीएमयु से एयरपोर्ट तक ग्रीन कोरिडोर बनाने की तैयारी चल रही हैं | ज्ञात हो की बीते दिनों उन्नाव रेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गयी थी |
लड़की उन्नाव की रहने वाली है, जिसके साथ रायबरेली में रेप हुआ था, वहीं पर केस चल रहा है | गुरुवार सुबह जब वह केस की सुनवाई के लिए रायबरेली के लिए घर से निकली तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी | पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है | अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता 60-70 फीसदी तक जल गई है |